सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को धमका कर मांगे पैसे मामला हुआ दर्ज

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

सोलन पुलिस ने कुछ नाबालिग लड़कों के खिलाफ अपने स्कूल के जूनियर छात्रों को डरा धमका कर उनसे पैसे वसूलने को लेकर मामला दर्ज किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी नाबालिग हैं।
उन्होंने बताया कि शहर के एक स्कूल में इस प्रकार का मामला पिछले कुछ दिनों से चला हुआ था जिसके संबंध में पुलिस के पास शिकायत पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया गया कि कुछ सीनियर छात्र अपने से जूनियर छात्रों को डरा धमका कर उनसे पैसे वसूल रहे थे। यह सिलसिला पिछले कुछ दिनों से चला हुआ था ऐसे में पुलिस अब आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।

News Archives