सीएम का गगल हवाई अड्डे पर विधायक पठानिया ने किया स्वागत

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

30 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का रविवार को गगल हवाई अड्डे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु चंबा जिला के प्रवास के लिए शिमला से चौपर के माध्यम से रवाना हुए थे मौसम खराब होने की वजह से कुछ देर के लिए गगल हवाई अड्डे पर चौपर की लैंडिंग करवानी पड़ी।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को पिछले दिनों भारी बारिश से शाहपुर क्षेत्र में हुए नुक्सान की जानकारी दी तथा शाहपुर को विशेष बजट देने का आग्रह भी किया है। उन्होंने  कहा कि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते शाहपुर क्षेत्र के चडी, राजोल, अंसुई, डोहब, रिडकमार, बोह, रुलेहड़, सल्ली, दरिणी, घेरा, कुठारना, खडीबेहि, चमियारा,भतल्ला व चंगर क्षेत्र की हार चक्कियां, ठेहड़, भरूपलाहड़, मनेई, परगोड़, लंज खास, अपर लंज, डडोली आदि पंचायतों में भारी नुक्सान हुआ है।
पठानिया ने बताया कि सीएम ने गगल से ही हेलीकॉप्टर द्वारा चंबा रवाना होते हुए धारकंडी क्षेत्र में बारिश से हुए नुक्सान का एरियल सर्वेक्षण भी किया तथा शाहपुर के लिए हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया है। विधायक पठानिया ने कहा कि आपदा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु राज्य में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं तथा स्वयं राहत तथा पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी ले रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक वर्ग को लाभाविंत करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

News Archives

Latest News