सीएम का आप पर तंज, पंजाब नहीं यह है सराज

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

06 अप्रैल  पंजाब में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल में पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। बुधवार को जहां आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनाव का शंखनाद फूंका। वहीं अपने गृह क्षेत्र सराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।  सराज के थुनाग में भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह पंजाब नहीं सराज है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में लोग कई बातें करेंगे, लेकिन यह कोई अन्य प्रदेश नहीं हिमाचल है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां सराज की भावनाओं का सम्मान जुड़ा है। वहां पर सराज का हर आदमी चट्टान की तरह खड़ा है और दिल्ली वालों को यह संदेश दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले सभी चुनावों में सराज की जनता ने भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है और आने वाले समय में भी सराज की जनता बीजेपी के साथ ही चलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चले बूथ की ओर बढ़े जीत की ओर अभियान का भी शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदर नगर में राज्य स्तरीय सकेत देवता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही सराज व सुंदरनगर मे करोंड़ों के उद्धाटन व शिलान्यास भी किए। इस दौरान उनके साथ विधायक राकेश जम्वाल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

News Archives

Latest News