सीआरआई कसौली कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को रखा उप-महानिदेशक के समक्ष

Others Solan

DNN कसौली

18 अगस्त। केंद्रीय अनुसंधान केन्द्र कसौली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने निदेशक कार्यालय  में उपमहानिदेशक डा. देवाशीष भट्टाचार्य से  मिले। सीआरआई  कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रधान विजय कुमार शर्मा व महासचिव रविकांत की अध्यक्षता  में उप महानिदेशक के समक्ष एक मांग पत्र रखा जिसमें मुख्य रुप से  भर्ती नियम  मांग जो कि पिछले पांच वर्षों से  लंबित है, जिस कारण कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता बंद हो गया है।  संघ के अधिकारियों ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन अधिकारी ,पशु चिकित्सा अधिकारी  व सहायक निदेशक ( राजभाषा) और उप सहायक निदेशक के तीन पद संस्थान में रिक्त पड़े है उन्हें जल्द से जल्द भरने की मांग की है।

इसी संदर्भ में प्रावैधिक अधिकारी,सहायक प्रावैधिक अधिकारी,कार्यालाय अधीक्षक, प्राविधिज्ञ के भर्ती नियम मंत्रालय में विचाराधीन है‌ उन भर्ती नियमों को  जल्द से जल्द अंतिम रुप दिया जाए ‌ ।ताकि सभी वर्गों की पदोन्नति समय पर हो सके‌‌। उप महानिदेशक ने कर्मचारी संघ को आश्वासन देते हुए कहा कि  जो भी मांगे कर्मचारी संघ ने रखी है‌ उन्हें निदेशालय व मंत्रालय से शीघ्र अतिशीघ्र  पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा व दूरभाष व ईमेल के माध्यम से कर्मचारी संघ को अवगत करवा दिया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी संघ के प्रधान विजय कुमार शर्मा, उप प्रधान मदनलाल, महासचिव रविकांत, सह सचिव गणेश दत्त, कोषाध्यक्ष बसंत व कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

News Archives

Latest News