सिलेंडर फटने से एक बच्ची, दो महिलाएं व एक अन्य झूलसा 

Baddi + Doon Crime
DNN बद्दी (आदित्य चड्डा)
बद्दी के बिलांवाली गांव में सिलेंडर फटने से  एक बच्ची, दो महिलाएं व एक किरायेदार झूलस गया है।  बिलांवाली निवासी जमील की बच्ची को उसकी मां शहनाज ने बचा लिया लेकिन स्वयं बुरी तरह से झूलस गई। बच्ची की मां और एक अन्य महिला की हालत नाजुक होने पर पीजीआई व किरायेदार अमजद को नालागढ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बद्दी के बिलंावाली गांव में जमील की बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी। अचानक वहां आंगन में रखा छोटा सिलेेंडर फट गया। वहां पर खेल रही उसकी चपेट में आ गई। बच्ची मां शहनाज उसे बचाने के लिए जैसे ही दौड़ी तो वह भी आग की चपेट में आ गई। लेकिन उसने बच्ची को जलने से बचा लिया।  महिला को बचाने के लिए किरायेदार अमजद भी आया तो उसकी भी टांगें झुलस गई। एक अन्य किरायेदार महिला भी उसकी  चेपट में आ गई। किरायेदार महिला को घायल अवस्था में उसके परिजन पीजीआई ले गए। जबकि शहनाज व किरायेदार अमजद को नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शहनाज की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि   पुलिस ने 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *