सिरमौर : रिजर्व फोरेस्ट कजवा में देवदार के 31 पेड़ों का अवैध कटान

Himachal News Others Sirmaur

DNN श्री रेणुका जी

21 अप्रैल। सिरमौर जिला के वन परिक्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले आरक्षित वन कजवा में अज्ञात वन काटुओं ने देवदार के 31 पेड़ों का अवैध कटान कर डाला।
जानकारी के अनुसार विभाग की टीम द्वारा कजवा गांव के मंदिर से 143 देवदार के छोटे नग अथवा कड़ियां बरामद किए जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई और अज्ञात लोगों के खिलाफ डीआर काटी जा चुकी है। जानकारी के अनुसार वन काटुओं द्वारा पिछले कई दिनों से देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी अथवा कटर चलाए जा रहे थे। काफी अरसे बाद क्षेत्र में एक साथ इतने पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया हैं और ज्यादातर पेड़ छोटे हैं।
उधर वन विभाग संगड़ाह के आरओ विद्यासागर ने बताया कि मंदिर से बरामद देवदार के 143 के करीब नग का वोल्यूम 6 क्युविक मीटर से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि रिजर्व फॉरेस्ट कजवा में देवदार के कुल 31 छोटे-बड़े पेड़ कटे हुए पाए गए।‌ विभाग द्वारा एक 407 ट्रक व पिकअप के माध्यम से जहां कुछ नग अथवा कड़ियां बुधवार देर रात संगड़ाह रैंज कार्यालय लाए गए, वहीं अन्य कड़ियां गुरूवार सांय तक 2 अन्य पिकअप गाड़ियों से लाई जा रही थी।
वहीं डीएफओ रेणुका जी उर्वंशी ठाकुर ने कजवा से देवदार की लकड़ी बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन जारी है और आरओ से अधिकारिक रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम आरक्षित वन क्षेत्र से लकड़ी काटने वालों का पता लगाने में जुटी है। नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

News Archives

Latest News