सिरमौर में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

12 जनवरी। सिरमौर जिला में एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग है। आरोपी 17 साल का है।  पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।जानकारी के अनुसार जब बच्चे खेल रहे थे, तो इसी बीच 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी 8 साल की नाबालिग बच्ची को बहला फुसला कर ले गया। तभी उसने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीडि़त बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को सारी घटना की जानकारी दी। परिजन पीडि़त को अस्पताल ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
मामले की पुष्टि सिरमौर जिला के एसपी रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News