सिरमौर में युवती हुई आनलाइन ठगी का शिकार, शातिरों ने उड़ाए 26700 रूपए

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

22 मार्च सिरमौर जिला के तहत कमरऊ क्षेत्र की एक युवती के साथ आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आनलाइन ठगी के चलते युवती को 26 हजार 700 रूपए का नुक्सान उठाना पड़ा है। लिहाजा युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
दरअसल कमरऊ क्षेत्र की युवती रवीना ने इस संदर्भ में पुरूवाला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज शिकायत है। शिकायत में रवीना ने बताया कि 9 फरवरी 2022 को सुबह 11 बजे उसे अनजान मोबाइल नंबर 83604-96529 से फोन आया। इस पर दूसरी तरफ से कॉलर ने अपना नाम तन्वी मेहता बताया। कॉलर ने युवती को बताया कि आपने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आपकी नौकरी लगवा दी जाएगी। कन्फर्मेशन के लिए एक मेल आएगी। लिहाजा मेल के माध्यम से रवीना को आईसीआईसीआई बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर की पोस्ट हेतु जॉब ऑफर का ड्रामा किया गया। मेल स्वीकार करवाने के बाद रवीना से 2 हजार की राशि बतौर सिक्योरिटी मांगी गई। इसके बाद फाइल चार्ज को वजह बताया गया।
ऐसे में शिकायतकतर्जा रवीना ने गूगल पे के माध्यम से मोबाइल नंबर 84397-13601 पर राशि डाल दी। इसके बाद कॉल करने वाली लड़की ने रवीना को व्हाटस एप्प पर डॉक्यूमेंट भेजने के साथ-साथ फाइल आगे भेजने की बात कहीं। इसके बाद एक बार फिर मोबाइल नंबर 84397-13600 से एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम दीक्षा मदान बताया। रवीना को बताया गया कि उसकी नौकरी आईसीआईसीआई बैंक की नाहन शाखा में लगी है। 2 मार्च 2022 को ज्वाइनिंग कर लेना। इसी बीच कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की बात भी कहीं गई।
कॉलर ने रवीना से उसकी माता की जानकारी मांगी और सैलरी अकाउंट खोलने के लिए भी जानकारियां हासिल कर की। फाइल को ओके बता दिया गया। कॉलर ने रवीना को कहा कि फाइल मैनेजर को भेजी जानी है, लिहाजा आपको 12,500 की फीस देनी होगी। इस राशि की किस्तवार वेतन के साथ वापस होने का दिलासा भी शिकायतकर्ता को दिया गया। अलग-अलग बहानों से रवीना को जाल में फंसाकर कुल 26 हजार 700 की राशि हड़प कर ली गई। इसके बाद से ही मोबााइल नंबर कर दिए गए। ऐसे में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
उधर पूछे जाने पर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है और पुलिस जांच में जुटी है। डीएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शातिर लोग ठगी के लिए प्रतिदिन नए-नए तरीके अपनाते हैं। ऐसे में हर सतर्कता बतरने की जरूरत है।

News Archives

Latest News