सिरमौर में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान IGMC में तोड़ा दम

Himachal News Others Sirmaur

DNN राजगढ़

20फरवरी। सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार राजगढ़ उपमंडल के दाहन निवासी एक युवक 22 वर्षीय रमन सिंह पुत्र भूलर सिंह ने 12 फरवरी को जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसे सिविल अस्पताल राजगढ़ से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन उपचार हेतू रेफर किया गया था। यहां से उसे 13 फरवरी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था, जिसकी शनिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का आज रविवार को आईजीएमसी शिमला में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।मामले की पुष्टि जिला की एएसपी बबीता राणा ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News