सिरमौर में भी बुजुर्गों, फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्करों को कोरोना का तीसरा टीका लगाने का कार्य शुरू

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

10 जनवरी। कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में आज आए प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी
कोरोना टीके की तीसरी डोज लगाने कार्य शुरू कर दिया गया है।
दरअसल जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज दी जा रही है, उसमें फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मी व बुजुर्ग शामिल है, जिन्हें पहले दो डोज दी जा चुकी है। लिहाजा जिला भर में कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज देने का भी कार्य भी विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर किया जा रहा है।
जिला के सीएमओ डॉ संजीव सहगल ने बताया कि जिला में आज से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का कार्य शुरू किया गया है। वैक्सीन यह तीसरा टीका फ्रंटलाइन वर्कर स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। साथ-साथ उन बुजुर्ग लोगों को भी यह बूस्टर डोज दी का रही है, जिन लोगों को वैक्सीन की पहली दो डोज का समय 39 सप्ताह हो चुका है। सीएमओ ने बताया कि जिला में पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर ही इन कार्य को किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 15 से 18 साल आयु वर्ग के जिन स्कूली बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है, उनकी भी जल्द से जल्द वैक्सीनेशन पूरी करने के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि जिला भर में आज कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इसके लिए उचित कदम उठाए गए हैं।

News Archives

Latest News