सिरमौर में कार खाई में गिरी, युवती की मौत, 4 घायल

Himachal News Others Sirmaur

DNN शिलाई

14 जून। मंगलवार को पावंटा-शिलाई एनएच 707 पर टिंबी-गंगटोली के बीच एक स्विफ्ट कार एचपी-85-9010 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए पावंटा साहिब अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार आज बाद दोपहर टिंबी से एक स्विफ्ट कार में सवार होकर 5 लोग शिलाई की तरफ जा रहे थे। इसी बीच टिंबी से मात्र 2 किलोमीटर आगे जाकर अश्याडी के निकट कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खड्ड से निकाला और उपचार के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया। कार में सवार चार लोग गांव गंगटोली पाबमानल पंचायत के रहने वाले है। जबकि चालक कमलेश पोका सतोन निवासी है। घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने एक 16 वर्षीय अंशिका पुत्री जगपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों में 16 वर्षीय सचिन पुत्र प्रदीप, 22 वर्षीय मंजू पुत्री कुंदन सिंह, यशपाल पुत्र चमेल सिंह व 38 वर्षीय चालक कमलेश शामिल है, जिनका उपचार चल रहा है।
वहीं पावंटा अस्पताल के चिकित्सक डॉ स्पर्श सैनी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है। घायलों में से एक युवती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि घायलों का उपचार किया रहा है।

News Archives

Latest News