सिरमौर : बिरोजा फैक्टरी में भड़की भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Himachal News Others Sirmaur

DNN सराहां

22फरवरी। सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के तहत जामन की सैर पंचायत के साथ लगते कुहट गांव में स्थित बिरोजा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और संबंधित फैक्टरी धू-धू कर जलने लगी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन फैक्टरी प्रबंधन के मुताबिक इस आगजनी में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है।दरअसल जामन की सेर के कुहट गांव में भंडारी रोजन एंड टरपरटाईन फैक्टरी में मंगलवार को करीब 3:15 बजे भीषण आग लग गई। आग का कारण प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग लगने से अफरा तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि फैक्टरी के एक हिस्से में अचानक से आग लग गई, जिसके बाद फैक्टरी के भीतर काम करने वाले कर्मचारी फैक्टरी से बाहर निकल गए और इसकी सूचना फैक्टरी प्रबंधन को दी, परंतु तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस थाना पच्छाद व फायर ब्रिगेड नाहन को दी गई, जिसके बाद दोनों विभागों की टीमें तुरंत मौका स्थल पर पहुंची।बता दें कि पिछले वर्ष भी इस बिरोजा फैक्टरी में आग लग गई थी। उस समय भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ था और इस बार भी नुकसान काफी हो सकता है। हालांकि घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। खबर लिखे जाने तक फैक्टरी में लगी आग पर लगभग काबू पाया लिया गया था। दूसरी तरफ भाजपा नेता एवं उद्योगपति बलदेव सिंह भंडारी ने बताया कि जैसा की जानकारी मिली है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। फैक्टरी में रखा कच्चा माल इत्यादि आग की भेंट चढ गया। उन्होंने कहा कि अभी आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा, लेकिन नुकसान काफी अधिक हुआ है। करोड़ों रुपए का नुकसान का अनुमान है।

News Archives

Latest News