सिरमौर ने फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, डेंटल कॉलेज सहित मिले 15 नए मामले

Others Sirmaur

DNN नाहन।

सिरमौर जिला में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। मंगलवार की जिला में संक्रमण के एक साथ 15 नए मामले सामने आए है, जिसमें 5 मामले पांवटा साहिब स्थित HIDS संस्थान (डेंटल कॉलेज) से भी शामिल है। इन 15 नए मामलों के साथ जिला में एक्टिव केस की संख्या 33 पहुंच गई है। बता दें कि पिछले 10 दिन से सिरमौर में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।


मंगलवार शाम जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज जिला में 404 सैंपल की जांच की गई, जिसमें एक साथ 15 लोग संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर से जांचे गए 188 सैंपल से 9 मामले, साईं अस्पताल नाहन में ट्रूनाट से जांचा गया एक सैंपल, रेपिड एंटीजन से जांचे गए 413 सैंपल से 5 मामले पॉजिटिव मिले है। जबकि रेपिड एंटीजन से साईं अस्पताल में जांचे 8 सैंपल से कोई केस पॉजिटिव नहीं मिला। वहीं मंगलवार को एक मरीज भी स्वस्थ हुआ है।
जिला के सीएमओ डा. संजीव सहगल ने बताया कि आज मंगलवार को कमरऊ के शरली मानपुर से 60 वर्षीय महिला, पांवटा साहिब के कोलर से 32 वर्षीय महिला, संगड़ाह के गत्ताधार से 22 वर्षीय महिला, राजबन से 47 वर्षीय महिला, पांवटा साहिब क्षेत्र के एचआईडीएस संस्थान से 24 व 23 वर्षीय युवती, 20, 20 व 25 वर्षीय 3 युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सावधान रहें। कोविड नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही जारी रही, तो संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि लोग मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज रखें। कोविड अनुरूप व्यवहार करें।
बता दें कि आज डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने भी जिला में बढ़ते मामलों को लेकर जहां अधिकारियों की बैठक ली, तो वहीं जिला में कोरोना सैंपलिंग को भी बढ़ाने की बात कहीं है।

News Archives

Latest News