सिरमौर : ढांक में गिरने से बुजुर्ग की मौत, शिलाई में हुआ हादसा

Crime Sirmaur
DNN नाहन।
उपमंडल शिलाई में हलांह के कुकढेच में मवेशियों को चराने जंगल गए एक बुजुर्ग की ढांक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सहीराम (70) के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक सहीराम मवेशियों को चराते वक्त ढांक में गिर गया, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। इसके बाद उसे घायल हालत में शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे राजकुमार के बयान लिए, जिसमें उसने किसी पर कोई शक नहीं जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है।

News Archives

Latest News