सिरमौर को मुख्यमंत्री ने दी ये सौगात

Politics Sirmaur

DNN राजगढ़
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के चंदोल में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मण्डल स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने यह घोषणा आज राजगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की।
उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर 10 सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। राजगढ़ क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या के निवारण के लिए 6.19 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी उठाऊ पेयजल योजना कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 43 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर नाबार्ड को भेजी गई है जिसके अंतगज़्त इस विधानसभा क्षेत्र में छ: सड़कों के निमाज़्ण के लिए धनराशि प्राप्त होगी। इनमें 12 करोड़ रुपये लागत की खनोटियो-बसाली सड़क, 6.50 करोड़ रुपये की गनथल-भलेरयो सड़क, 2.78 करोड़ रुपये की क्लौ-बांगली सड़क, 5.75 करोड़ रुपये की टीनू-खड़ीमू सड़क, 14.50 करोड़ रुपये की बीबीआरसी सड़क तथा 1.50 करोड़ रुपये की भूरेश्वर महादेव सड़क शामिल हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य की विकासात्मक मांगें व जरूरतें अन्य राज्यों से भिन्न हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने गौ सदनों के निर्माण व देखभाल के लिए शराब की बोतल पर एक रुपया प्रति बोतल का कर लगाने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश के विभिन्न मन्दिरों में चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे से 15 प्रतिशत का भी उपयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्षेत्र की छ: पंचायतों में जलापूर्ति योजना के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि के लिए ब्रिक्स को भेजी जाएगी। उन्होंने राजगढ़ में पाकिंज़्ग के लिए एक करोड़ रुपये, यशवन्त नगर में पुलिस चौकी, मुख्यमंत्री रडार योजना के अन्तगज़्त हाब्बन-धानू सड़क निमिज़्त करने, फटी पटैल (पझौता) में डिग्री कॉलेज भवन के लिए तीन करोड़ तथा राजगढ़ में मिनी सचिवालय भवन के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने नागरिक अस्पताल राजगढ़ में बिस्तरों की क्षमता को 50 से बढ़ाकर 100 करने, जामा की सेर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलाणा घाट व जलान्त परसोली में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरम्भ करने, उच्च पाठशाला छोगटाली तथा कोटला बाडग़ को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने तथा माध्यमिक पाठशाला दून-देरिया को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

उन्होंने माध्यमिक पाठशाला जालग, प्राथमिक पाठशालाओं छरावल, नैना टिक्कर तथा लेऊ कुफर के लिए दो-दो अतिरिक्त कमरों के निमाज़्ण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले कोटला-बड़ोग में गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास किया। 109 बीघा क्षेत्र में विकसित किया जाने वाला प्रदेश का यह सबसे बड़ा गौ अभ्यारण्य होगा जिसमें लगभग 500 गायों को आश्रय प्रदान करने की क्षमता होगी। इसका निमाज़्ण 1.52 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा तथा इसे राज्य पशुपालन विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।

News Archives