DNN सोलन
पुलिस की एसआईयू टीम ने सिरमौर के दो युवकों को सोलन में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से 1.470 किलो ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियों से चरस को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एएसपीअशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू की टीम शामती क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान यहां पर एक खंडहर नुमा दो मंजिला मकान के धरातल तल पर किसी के बोलने की आवाज कमरे के अन्दर से पुलिस को सुनाई दी । जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि यहां पर 2 युवक खड़े थे ओर दोनों ने अपने बीच फर्श पर एक काले रंग का बैग रखा हुआ था । पुलिस ने जब इन से खंडहर मकान में मौजूद होने का कारण पूछा तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर दोनों युवकों के नाम पता पूछने पर इन्होंने अपनी पहचान सुनील कुमार व रिषभ निवासी जिला सिरमौर बताई। इसके बाद पुलिस ने बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 1.470 किलो ग्राम चरस बरामद की । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।















