सावधान.. 8 फरवरी को हिलेगी धरती

Himachal News Others Solan

डीएनएन सोलन
हिमाचल में 8 फरवरी को धरती हिलेगी। जिला प्रशासन व अन्य सभी संबंधित विभाग मुस्तैदी दिखाकर बचाव व राहत कार्य को अंजाम देंगे। घबराइए मत ऐसा सच में नहीं होने जा रहा है। बल्कि आपदा प्रबंधन के लिए होने वाली मार्क ड्रिल की तैयारी है। उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में शुक्रवार को आठ फरवरी को राज्य, जिला तथा उपमंडल स्तर पर राज्यस्तरीय वृहद मॉक अभ्यास के दृष्टिगत शुक्रवार डीसी हंसराज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्राकृतिक तथा मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए सतत तैयारी, प्रशिक्षण एवं अभ्यास आवश्यक है। उन्होंने उक्त वृहद अभ्यास के दौरान आपदाओं से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे योजना के अनुरूप आपदा प्रबंधन सुनिश्वित बनाएं। सोलन के पाच स्थानों लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण सस्थान के समीप के रिहायशी क्षेत्र, मालरोड़ स्थित सुगंधा अर्पाटमेंट, जिला आर्युर्वेदिक अस्पताल तथा औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान में आठ फरवरी को आपदा सबंधित वृहद अभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पाच स्थानों पर अभ्यास के लिए 20-20 लोगों की टीमें गठित की गई है जिनमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त हर टीम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के 20 प्रशिक्षु स्वयंसेवी के रूप में सेवाएं देंगे। इस अभ्यास के दौरान आपातकालीन योजना तथा कार्यप्रणाली का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करना आवश्यक है। विभिन्न तैयारियों में अभ्यास के माध्यम से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विभिन्न विभागों को इस संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, एसडीएम सोलन आशुतोष गर्ग, एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट नवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News