सार्वजनिक आयोजन में भीड़, प्रशासन ने की कार्रवाई

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो 

27 अप्रैल। एसडीएम कुल्लू डा. अमित गुलेरिया ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-2 पर दिए जा रहे दिशा-निर्देशों तथा मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई गाईडलाईन के अनुसार सामाजिक समारोहों, अंत्येष्टि  के दौरान 50 से अधिक लोग एकत्रित न हों तथा उचित  सामाजिक दूरी, मास्क तथा सेनेटाईजर का प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को  ग्राम पंचायत डुघीलग  के वार्ड नम्बर-7 में ग्राम पंचायत कार्यालय के साथ जो किरया कर्म किया जा रहा है, उसमें अढ़ाई से तीन सौ लोग शामिल थे तथा कोविड प्रोटोकोल नियमों की उल्लंघना करने पर उन्हें 5 हजार रूपए का जुर्माना किया गया है। इस प्रकार के सार्वजनिक समारोहों के आयोजन पर जिला प्रशासन लगातार नजर रख रहा है तथा इस उददेश्य से गठित की गई समितियां समारोहां अथवा आयोजनों  में मौके पर पहुंच रही हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना की दूसरी लहर पहली लहर की अपेक्षा अधिक संका्रमक है तथा लोग अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं, घर पर रहें, सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन सुरक्षित है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग फेस मास्क, स्वच्छता तथा सामाजिक दूरी जैसी  आवश्यक मानक संचालन प्रक्रिया को अपनाएं। उन्होंने बताया कि पहली मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वयं भी वैक्सीन लगवाएं तथा अपने रिश्तेदार, आस-पड़ौस तथा गांव में भी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए वे 28 अप्रैल से कोविन डाॅट जोओवी डाॅट इन पर या  आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर वैक्सीनेशन करवाने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे उनका समय बचेगा तथा वैक्सीनेशन केन्द्रों पर अधिक भीड़ भी एकत्रित नहीं होगी।

News Archives

Latest News