सारथी संस्था की जागरूकता रैली ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Others Solan

DNN सोलन
सोलन की स्वयंसेवी सस्था सारथी ने पर्यावरण सप्ताह के तहत शनिवार को जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली को संस्था के लीगल एडवाइजर एडवोकेट ब्रिजेश सकलानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सारथी संस्था के महासचिव अनिल भनोट भी मौजूद रहे। इस रैली में सोलन शहर के स्कूलों के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण बचाओ, सेव ट्री सेव लाइफ के नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत किया। रैली सोलन रेस्ट हाउस से शुरू हुई और पूरे शहर का चक्कर लगाने के बाद रेस्ट हाउस में ही संपन्न हुई।
इस मौके पर ब्रिजेश सकलानी ने कहा कि रैली निकालने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया की बच्चों ने शहर में रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को बचाने की जो अपील की।
सारथी संस्था ने लोगों को बांटे निशुल्क पौधे
इसी कड़ी में सारथी संस्था ने सोलन मालरोड पर लोगों को निशुल्क पौधे बांटे। सोलन नगर निगम के कमीशनर राजीव शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर सारथी संस्था के अध्यक्ष सुभाष सकलानी ने कहा कि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे, इसके चलते लोगों को निशुल्क पौधे बांटे गए। साथ ही उनका पंजीकरण भी किया गया ताकि जिन्हें पौधे दिए गए उनसे पौधों की फीडबैक भी ली जा सकें।
सारथी संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.जीआर साहिबी ने बताया कि संस्था ने हरड़, भेड़ा, आमला, कचनार, अनार, अमरूद रीठा, हार-श्रृंगार, कोनीपर समेत विभिन्न प्रजातियों के 400 पौधे बांटे। उन्होंने कहा कि लोगों में पौधों को लेकर खासा क्रेज देखा गया।
इस मौके पर ब्रिजेेश सकलानी, नारायण, डॉ.आनंद, डॉ.जोगराज,डॉ. बीएस पंवार, पुरूषोतम चौधरी, अनिल भनोट, सत्येन, नीलकंठ समेत अन्य मौजूद रहे।

News Archives

Latest News