सायरोत्सव मनाएं, कोरोना प्रोटोकोल का भी रखें ख्याल: डाॅ. ऋचा वर्मा

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो 

15 सितम्बर। उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने जिलावासियों को सायर सक्रांति की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सायर आपसी भाईचारे व सौहार्द्ध का उत्सव है। कुल्लू जनपद में यह त्यौहार वर्षा ऋतु की विदाई व शरद ऋतु के आगमन के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है। इसके अलावा, देवताओं के पुनः धरती पर लौटने की खुशी में भी इस त्यौहार को मनाने की परॅम्परा है। उत्सव के मौके पर लोग अपने परिजनों व रिश्तेदारों को पकवानों का आदान-प्रदान करते हैं। अपने बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उपायुक्त ने जिला के लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के संकट को देखते हुए उत्सव को अपने घरों में मनाएं। कोरोना के प्रोटोकोल का पूरा ख्याल रखें। आप हर दूसरे व्यक्ति से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें और फेस कवर का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोविड-10 के खतरे को हर समय जहन में रखें ताकि आप स्वयं तथा आपका परिवार व समाज कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सके।

News Archives

Latest News