सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में रक्तदान शिविर 04 जून को

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

03 जून उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालागढ़ द्वारा 04 जून, 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहित बसंल ने दी।
उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर प्रातः 09.30 बजे से आरम्भ होगा।
इस रक्तदान शिविर में न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ अधिवक्ता एवं न्यायालय के कर्मचारी और स्थानीय निवासी तथा विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र भी भाग लेंगे।
मोहित बसंल ने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया है कि इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लें ताकि पीड़ित मानवता की सेवा हो सके।
.0.

News Archives

Latest News