DNN सोलन
25 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र 51-नालागढ़ में आज सामान्य पर्यवेक्षक के.महेश (आईएएस 2009) ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नामांकन प्रक्रिया क्षेत्र के बाहर 100 मीटर क्षेत्र की भी जांच की।
सामान्य पर्यवेक्षक ने उपमंडल निर्वाचन अधिकारी व उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर से 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चल रहे नामांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक के. महेश का औचक निरीक्षण करना चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है।
इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार नालागढ़ निशा आजाद भी मौजूद रही।















