DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो
28 अक्तूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी 29 अक्तूबर से 2 नवम्बर, 2020 तक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी। यह जानकारी देते हुये सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वे 29 अक्तूबर को 11 बजे हारचक्कियां पहुंचेंगी जहां वे महिला मंडल भवन हारचक्कियां का उद्घाटन करेंगी और महिला मंडलों को चैक तथा बीज वितरण करेंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 12 बजे तेहड पहुंचेंगी जहां वे महिला मंडल तेहड़ का उद्घाटन करने के पश्चात् महिला मंडलों को चैक व बीज वितरण करेंगी। इसके उपरांत वे दोपहर 1ः15 बजे वन विश्राम गृह लपियाणा में लपियाणा केे महिला मंडलों को चैक और बीज वितरित करेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री सायं 3ः15 बजे मनेई में भी महिला मंडलों को चैक तथा बीजों का वितरण करेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 30 अक्तूबर को मंत्री प्रातः 10ः30 बजे चड़ी में विद्युत उपमंडल के भवन का उद्घाटन करने के उपरांत महिला मंडलों को चैक तथा बीजों का वितरण करेंगी। इसके उपरांत वे दोपहर 1ः00 बजे सुधेड़ में पुलिया का शिलान्यास करने के उपरांत महिला मंडलों को चैक व बीजों का वितरण करेेंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सायं 3ः30 बजे लांझनी में महिला मंडल भवन का उद्घाटन करने के उपरांत महिला मंडलों को चैक तथा बीज वितरित करेंगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 31 अक्तूबर को प्रातः 10ः30 बजे घरोह में घरोह-धीमा-पनलयारी बस्ती से ओडर लिंक सड़क का भूमि पूजन करने के बाद महिला मंडलों को चैक व बीज वितरित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर 1ः00 बजे कलियाड़ा में महिला मंडलों को चैक तथा बीज वितरित करेंगी। सरवीन चौधरी दोपहर 2ः00 बजे नागनपट्ट में महिला मंडलों को चैक व बीज वितरित करेंगी। इसके उपरांत वे सायं 3ः15 बजे बंड़ी में महिला मंडलों को चैक तथा बीज बांटेंगीं। सायं 5ः00 बजे वे रजोल में चैक तथा बीज वितरण करेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री 1 नवम्बर को प्रातः 11 बजे धर्मशाला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 2 नवम्बर को प्रातः 10ः45 बजे रैत में चैक व बीज वितरित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे शाहपुर तहसील में नेरटी में पेयजल योजना भैरू चुरथा व योल का शिलान्यास करेंगी और महिला मंडलों को चैक तथा बीज वितरित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर बाद 1ः45 बजे प्रेई में महिला मंडलों को बीज व चैक वितरित करेंगी।















