सानिध्य व मनस्वी बने मिस्टर व मिस किंडरगार्टन

Education Solan

DNN सोलन
शहर के जीनियस ग्लोबल स्कूल में मिस्टर व मिस किंडरगार्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राइमरी क्लास के लिए “हिमाचल मेरा गर्व” थीम पर आधारित डेक्लामेशन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल नीति शर्मा ने की। मिस्टर व मिस किंडरगार्टन प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया। हिमाचली वेशभूषा में सजधज कर आए नन्हे बच्चों ने रेम्प पर हिमाचली संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरी। इस बीच बच्चों ने अपनी अदाओं का जलवा तो दिखाया साथ ही हिमाचली परंपरा को जीवंत रखने का उदाहरण पेश करते हुए हिमाचल की अलग-अलग वेशभूषा का प्रदर्शन भी किया।
जूनियर वर्ग में मिस्टर किंडरगार्टन का ख़िताब सानिध्य बाली, एकनूर और तन्मय ने हासिल किया। वहीं मिस किंडरगार्टन का खिताब मनस्वी, धानी और धृति ने हासिल किया। हर्षिता, समायरा गुप्ता, विहान और अनुभव रनर अप रहे। सीनियर वर्ग में मिस्टर किंडरगार्टन आदिश ज़िंटा और वरुण रहे। वहीं मिस किंडरगार्टन आईरा गुप्ता, अन्वी, भाव्या मालिक और गुंजन रहे। जबकि अनन्या और अग्रिमा रनर अप रहे।
डेक्लामेशन में इप्शिता ने मारी बाजी
“हिमाचल मेरा गर्व ” थीम पर आधारित डेक्लामेशन प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे आत्म विश्वास से अपने विचार रखे। इसमें चौथी कक्षा की इप्शिता प्रथम, कृतिका दुसरे और प्रीति तीसरे स्थान पर रही। तीसरी कक्षा से हंसूजा ने पहला, सानिध्य और वंशोदिता ने दूसरा और तेजस्वनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं दूसरी कक्षा में सौहारथ, नलिन और अवनि। पहली कक्षा में एधित, दीहर और उत्कर्ष ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार जीता। बेस्ट प्रेजेंटेशन का पुरुस्कार आरव्या अग्रवाल, वंशोदिता, हांसूजा और धन्वी ने जीता। डायरेक्टर प्रिंसिपल नीति शर्मा ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। उन्हों ने बताया की हिमाचल दिवस कार्यक्रम की आगामी कड़ी में मंगलवार को प्री नर्सरी और नर्सरी कक्षा के बच्चों को हिमाचली परम्पराओं से अवगत करवाया जायेगा जिस में विशेषकर बच्चों के लिए पत्तल में धाम खिलाई जाएगी। इस का मुख्य उदेश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से रु बरु करवाना है और लुप्त होती “पत्तल प्रथा ” को बचाना है। प्रतियोगिता में नैंसी, श्रुति, मोनिका और पूनम ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

News Archives

Latest News