DNN कंडाघाट (लवली)
सोलन जिला के साधुपुल में दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि दूसरा घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पर निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों के ऊपर डंगा गिर जाने के कारण एक ही मौके पर ही मौत हो गई।
कंडाघाट के साधुपुल में बने एक होटल के साथ लगता ढंगा शनिवार देर सायं गिर गया। इसके नीचे साथ में मकान का कार्य कर रहे दो मजदूर इस कि चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसमें से एक मजदूर की सांसें चल रही थी जबकि दूसरे मजदूर की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा घायल मजदूर को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
एसडीएम कंडाघाट डॉ संजीव धीमान ने बताया कि एक घटना में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे मजदूर को शिमला आईजीएमसी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।















