साई इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को बांटा ज्ञान

Education Entertainment Others Solan

डीएनएन सोलन
साई इंटरनेशनल स्कूल सोलन ने बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को शामती स्थित साई मंदिर ले जाया गया, जहा मंदिर के पुजारी ने बच्चों को साई बाबा द्वारा दिखाए सत्य के मार्ग पर चलना, सदा सच बोलना, गरीबों की मद्द करना, किसी को परेशान न करना आदि बातों से अवगत करवाया। साथ ही साई मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने अध्यापिकाओं के साथ मिलकर भजन भी गाए। स्कूल प्रबंधक रमिंद्र बावा ने बताया कि साई इटरनेशनल स्कूल समय-समय पर इस तरह की कोई न कोई कार्य प्रणाली स्कूल में करवाते रहते है, जिससे बच्चों में धार्मिक और नैतिक मूल्यों को विकसित किया जाए। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित की गई। सभी बच्चों में खुशी का मंजर देखते ही बन रहा था।

News Archives

Latest News