सांसद के मंडी पहुंचने पर राठौर ने किया सवाल क्या देश में दो कानून

Others Politics Shimla

DNN शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सासंद रामस्वरूप शर्मा पर लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हैरानी की बात है कि एक तरफ प्रधानमंत्री देश के लोगों से लॉक डाउन का पूरा पालन करने को कहते है तो दूसरी ओर उन्ही के नेता जो सासंद है उनके आदेशों की पूरी तरह अवहेलना कर रहें है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों लोग, छात्र श्रमिक प्रदेश के भीतर व अन्य राज्यों में लॉक डाउन की बजह से पिछले 22 दिनों से फंसे पड़े है, उनको यहां आने की कोई भी अनुमति नहीं मिल रही है और दूसरी ओर भाजपा के नेता को कही भी आने जाने की छूट मिल रही है जोकि आम लोगों के साथ एक बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन को लेकर देश मे दो तरह का कानून चल रहा है जो एक भाजपा के लिए है, दूसरा अन्य लोगों को।
राठौर ने कहा है कि कानून सब के लिए एक समान लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के भीतर और प्रदेश के बाहर फंसे लोग उनसे व कांग्रेस के नेताओं से अपने घर पहुंचाने की गुहार कर रहें है। उन्होंने कहा है कि वह मानते है कि कोरोना एक बहुत गंभीर वायरस है और लॉक डाउन ही इसकी रोकथाम का एक बेहतर उपाय है। उन्होंने कहा है कम से कम प्रदेश के भीतर फंसे उन लोगों को उनके स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की कोई व्यवस्था की जानी चाहिए।
राठौर ने कहा है कि दूसरे चरण का लॉक डाउन 3 मई तक चलना है ऐसे में प्रदेश में इन लोगों को विशेष अनुमति के साथ इनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। प्रदेश के किसानों बागवनों को उनकी आवश्कता अनुसार बीज और कीटनाशक उपलब्ध करवाने चाहिए।

News Archives

Latest News