DNN ऊना
ऊना के उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत धुंधला के गांव ननावी निवासी अजय कुमार की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार अजय कुमार अपने घर में सोया हुआ था कि करीब सुबह तीन बजे किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। जब घरवालों के पता चला तो उन्होंने स्थानीय प्रधान संजीव कुमार के सहयोग से उसे स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेफर कर दिया। यहां ऊना अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।