DNN कसौली (सोलन) ब्यूरो (आदित्य सोफत)
10 मार्च। पंजाबी, धार्मिक और सूफी गानों में धमाल मचाने वाले गायक मास्टर सलीम इन दिनों पर्यटन क्षेत्र कसौली आए हुए है। यहां पर वह अपने सांग के सीन शूट कर रहे है। यहां पर पहुंचने के बाद उन्होंने पहले कसौली के चर्चित जगहों का भृमण किया। इससे पहले कसौली में नेहा व निखिल मास्टर सलीम के पंजाबी गाने की शूटिंग के लिए आए हुए है। टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज होने वाले मास्टर सलीम के पंजाबी गाने की खूब चर्चा है।
फोटो: कसौली पहुंचे मास्टर सलीम
बातचीत के दौरान मास्टर सलीम ने कही यह बात
मास्टर सलीम ने खास बातचीत के दौरान बताया कि जल्द उनका पंजाबी सांग आने वाला है। इसके लिए शूटिंग चली हुई है। शूटिंग के लिए उन्होंने कसौली व धर्मपुर को चुना है और कसौली में मंगलवार को गाने के सीन फिल्माए गए है। उन्होंने बताया कि कई बार वह कसौली आ चुके है, लेकिन सांग की शूटिंग कसौली में पहली बार कर रहे है। इसी के साथ धर्मपुर व हिमाचल की अन्य खूबसूरत वादियों में शूटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह कई बार कसौली की हसीन वादियों का आनंद उठा चुके है और उन्हें कसौली आना बेहद अच्छा लगता है।
बता दें कि मास्टर सलीम का एक नया पंजाबी सांग जल्द आने वाला है। इस पंजाबी सांग की शूटिंग इन दिनों चल रही है। इस गाने में नेहा व निखिल कसौली में गाने के सीन शूट कर चुके है।
मास्टर सलीम के हिट सांग
मास्टर सलीम का पहला एल्बम चरखे दी घुके आया। उस दौरान वह 10 साल का थे। यह उनके पिता के दोस्त, मनजिंदर सिंह गोली द्वारा निर्मित लेबल सूर ताल पर जारी किया गया था। उनका गीत ढोल जगिरो दा भी बहुत हिट हुआ। इसके बाद उन्होंने सूफी सांग अज होना दीदार माही दा गाया और बाद में देवी दुर्गा को समर्पित एल्बम जारी किए, जिसमें मेलिया मैया दा (2004), अज है जागृति, मेरी मैया और दर्शन कर लाओ है। इसके बाद मस्त कलंदर के साथ पार्श्व गायक के रूप में अपनी शुरुआत की और मास्टर सलीम अपने करियर में आगे बढ़ते गए।















