सहायक दवा नियंत्रक 5 दिन के पुलिस रिमांड (WATCH VIDEO)

Crime Solan

DNN सोलन

सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन की गिरफ्तारी के बाद उसे सोलन की अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उसे 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विजीलैंस की टीम ने सरीन को बुधवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से अग्रीम जमानत याचिका खारिज होने के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद वीरवार को टीम उसे लेकर सोलन पहुंची और उसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन की अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया है। आपको बता दें कि 21 अगस्त को सरीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद से विजीलैंस की टीम उसे ढूंढ रही है। गौर रहे कि सरीन के खिलाफ विजीलैंस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। उस पर कई आरोप है। जिनकी जांच विजीलैंस कर रही है।

News Archives

Latest News