सलोगड़ा में मिला कंकाल जांच में जुटी पुलिस

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

28 अप्रैल। सोलन के सलोगड़ा में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। सलोगड़ा के हरठ गांव के साथ जंगल में नाले के समीप यह शव मिला है। जोकि पूरी तरह से सड़गल गया हैऔर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पंचायत प्रधान ने शव की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

एसपी वीरेद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि देखने में प्रतीत होता है की शव काफी पुराना है और जानवरो द्वारा भी नोचा गया है। उन्होंने बताया कि शव के ऊपर नीले रंग की निकर और ग्रे रंग का ट्राउजर और काले रंग के जूते थे जिस से प्रतीत होता है की शव पुरुष का है। उन्होंने बताया की शव को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखा गया है और आज शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

News Archives