सलोगड़ा में मिट्टी की डंपिंग से लोग परेशान, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 से भी नहीं हुआ समाधान

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

14‏ सितंबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर दूसरे चरण में सोलन (चंबाघाट) से कैथलीघाट तक चल रहे फोरलेन कार्य से लोगों को अभी से परेशानियां झेलनी पड़ रही है। आलम यह है  कि सलोगड़ा के समीप डपिंग पॉइंट पर डंप की मिट्टी से जोखडी गांव के लोगों खासी समस्या पड़  रही है। डंप की गई मिट्टी पर कोई भी प्रोटेक्शन न होने के कारण लगातार पत्थर व मलवा गांव की और जा रहा है। इससे जहां लोगों के खेत खराब होने शुरू हो गए है, वहीं भारी मात्रा में गांव की तरफ आए मलबे व पत्थर आने से बाबड़ी भी खराब हो गई है और लोगों को दूषित पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अधिकतर परेशानी इस गांव के अमर सिंह को झेलनी पड़ रही है। हैरानी की बात तो यह है कि व्यक्ति द्वारा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 पर भी की गई, लेकिन रिपोर्ट के 25 दिनों बाद व्यक्ति को जबाब मिला की अधिकार क्षेत्र में न आने के कारण उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता के बारे में कहा गया। इसके बाद व्यक्ति ने अपनी शिकायत एसडीएम सोलन को दी। इस पर भी अभी तक कोई करवाई नहीं की गई है।

सलोगड़ा के जोखडी गांव के अमर सिंह ने बताया कि सलोगड़ा में डंप की जा रही मिटटी से लगातार भू-स्खलन हो रहा है।  इस कारण पत्थर व मलबा इनकी जमीन तक पहुंच रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन का दरवाजा खटखटा चुके है, लेकिन इनकी समस्या का हल नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि मिटटी व मलबा आने से उनकी पुश्तैनी जमीन में बनी बाबड़ी में भी मिट्टी जा चुकी है। इससे उन्हें दूषित पानी पिने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।  कई बार इस बाबड़ी को साफ़ कर चुके है, लेकिन बार-बार यही समस्या आ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द हल निकला जाए ताकि भविष्य में उनकी जमीन सही रह सके।

News Archives

Latest News