सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान को दे रही सर्वोच्च प्राथमिकता: सरवीण चौधरी

Kangra Others Politics

DNN धर्मशाला

21 सितम्बर। वर्तमान प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है तथा सरकार ने जनता के बीच जाने के साथ-साथ सरकार के दरवाजों को आम जनता के लिए भी खुला रखा है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज विश्राम गृह, शाहपुर में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत दी।
उन्होंने बताया कि सरकार को जनता के और समीप लाने तथा प्रदेश के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई। प्रदेश के किसी कोने में बैठा व्यक्ति अब टोल फ्री नम्बर-1100 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
इस अवसर पर कुठमा क्षेत्र के लोग अपने क्षेत्र के पानी की समस्या को लेकर मंत्री से मिले। मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की पानी की समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महिला मण्डल ततवाणी की अध्यक्ष अजंना देवी तथा सदस्यों ने सामुदायिक भवन के लिए मंत्री का धन्यवाद किया।
इस मौके पर एस.डी.एम.मुरारी लाल, मंडलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अश्विनी शास्त्री, महासचिव अमरीश परमार, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी दीपक अवस्थी, प्रेम चौधरी, देसू, रिंकू कुमार, निशु कुमार के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News