सरकार बेरोजगारी से निपटने में नाकाम- मुसाफिर

Sirmaur Sports

DNN सराहां (सुरेश कुमार)

केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों से देश व प्रदेश में युवा नशे में डूबते जा रहे हैं। ये बात कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विस अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने युवाओं को नशे से दूर रखने के मकसद से डिलमन पंचायत के कुंजी में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी से निपटने में नाकाम साबित हो रही है और युवा नशे जैसे जहर में डूबते जा रहे हैं। मुसाफिर ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जो प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ साथ शरीर को स्वस्थ रखने सहायक है। उन्होंने कहा कि आज युवा खेलों में भी अपना भविष्य बना सकते हैं। इस मौके पर मुसाफिर ने आयोजकों को 21000 रुपए देने की घोषणा की तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

News Archives

Latest News