DNN नालागढ़
10 जनवरी। बी.बी.एन. कोंट्रेक्टर एसोसिएशन ने सरकारी कामों का समय पर भुगतान न होने से अपनी मांगों को लेकर एस.डी.एम. नालागढ़ से मिले। एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर ने कहा कि सभी ठेकेदार से उनके काम का भुगतान करने के लिए भवन निर्माण सामग्री का एम फार्म मांगा जाता है। बिना एम फार्म के उनकी पेमेंट का भुगतान नहीं होता है। लेकिन उन्हें क्रेशर संचालक एम फार्म ही नहीं देते तो वह आगे कैसे देंगे। जिससे चलते बी.बी.एन. से सभी ठेकेदारों में सरकार व विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि सरकार ठेकेदारों के बिलों पर पहले 12 फीसदी जी.एस.टी. लगती थी लेकिन अब उसे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। ठेकेदार पहले ही 12 फीसदी देने में अमसर्थ है और अब सरकार उसे बढ़ा कर 18 फीसदी करने जा रही है। जिससे कोई भी ठेकेदार काम नहीं कर पाएगा। इस मौके पर जय सिंह, गुरमीत सिंह, बिंदर चंदेल, हरदीप सिंह, निरंजन दास, सुजान खान, भाग सिंह, भूपेंद्र बेदी समेत एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। एस.डी.एम. नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि बी.बी.एन. कोंट्रेक्टर एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन मिला है। संबंधित अधिकारियों को इसके बारें अवगत करवा दिया जाएगा। 














