समुचित व्यक्तित्व विकास के लिए नैतिक मूल्य एवं संस्कार आवश्यक – डॉ. सैजल

Politics Solan

DNN सोलन

सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि समुचित व्यक्तित्व विकास के लिए नैतिक मूल्य एवं संस्कार आवश्यक हैं तथा इस दिशा में विद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। राजीव सैजल आज गुरूकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सोलन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को स बोधित कर रहे थे।

डॉ. सैजल ने कहा कि विद्यालय एवं परिवार से प्राप्त संस्कार विद्यार्थी को भविष्य में बेहतर नागरिक बनाते हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों से निपटना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्य एवं संस्कार युवाओं को सामाजिक कुरीतियों से लडऩा भी सिखाते हैं। नशे से युवाओं को बचाने के लिए उन्हें संस्कारी बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि भारतीय संस्कृति एवं स्थानीय रीति-रिवाजों को समझें। उन्होंने अध्यापकों का आह्वान किया कि छात्रों को नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटना भी सिखाएं।

सहकारिता मंत्री ने विद्यालय में शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में बेहतरीन कार्य के लिए अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है तथ बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा अयोग्य नही होता, बल्कि उसकी प्रतिभा को पहचानने व निखारने की आवश्यकता होती है। उन्होंने सभी बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ खेलों एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। इससे न केवल उचित शारीरिक व बौद्धिक विकास संभव होगा बल्कि वह अपने आप को स्वस्थ भी रख पायेंगे। उन्होंने छात्रों से नशे की बुराई से दूर रहने का आग्रह किया। नशे से व्यक्ति का सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक पतन होता है। उन्होने कहा कि छात्रों को स्वयं भी नशे से दूर रहना चाहिए व दूसरों को भी इस विषय में जागरूक करना चाहिए।

 

News Archives

Latest News