समय पर बिजली बिल जमा न करने पर कटेगा विद्युत कनेक्शन

Kangra Others

DNN धर्मशाला

7 नवम्बर: सहायक अभियंता, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, विद्युत उपमंडल नम्बर-1, धर्मशाला ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता समय पर बिजली जमा नहीं करवायेंगे उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जायेगा तथा दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिये विद्युत श्रेणी के अनुसार 250 से 1500 रुपये फीस वसूली की जायेगी। उन्हांेने कहा कि विद्युत उपभोक्ता ऑनलाईन अथवा मोबाईप एप से भी अपना बिजली बिल जमा करवा सकते हैं।

News Archives

Latest News