सपरून पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ी अवैध शराब

Crime Solan

DNN सोलन
शहर की सपरून पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 26 बोतलें शराब के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी जोकि एक बोरा उठाकर जा रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर चैक किया और इस दौरान उसके बोरे से 26 बोतल देसी शराब बरामद हुई। युवक की पहचान विक्की के तौर पर हुई है।

News Archives

Latest News