DNN सोलन
सोलन में एक महिला द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ विभिन्न पुरुषों से बलात्कार करवाने का मामला सामने आया है। पीडि़त नाबालिग है और कांउसलिंग के दौरान उनसे अपने साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर यह खुलासा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी व एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के पास एक शिकायत नाबालिग लड़की की काउंसलिंग करने के बाद पहुंची। जिसमें सनसनीखेज खुलासा हुआ। लड़की ने जानकारी दी कि 2 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसी की पड़ौस में रहने वाली एक महिला ने उस लड़की को चाकू की नोक पर एक आदमी के साथ भेजा, जिसने इसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद से यह महिला इसे बार बार अपने पास बुलाती रही और अलग अलग लोगों से इसका बलात्कार करवाती रही। इसके बदले उसे टॉफी, चॉकलेट व अन्य लालच दिए जाते रहे। कई बार उसे पैसे भी दिए गए। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।