DNN बीबीएन (किरण)
पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी सत्ता के बिना ऐसे तड़प रहे है जैसे मछली पानी के बिना तड़पती है। यह बात दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी द्वारा उनके ऊपर लगाए गए आरोपों के जवाब में कहीं। पम्मी ने कहा कि वर्तमान में दून में आपसी लड़ाई झगड़े कांग्रेसियों में हो रहे है। दून के पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में जो बीज बाए थे वे अब उनके लिए ही मुसीबत बन गए है। दून में कबाड़ माफिया पूर्व सरकार के कार्यकाल में ही पनपा था और वर्तमान सरकार के कार्यकाल ये कांग्रेसी आपस में लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि दून में प्रशासन पुलिस बेहतर कार्य कर रही है।
कुछ दिन पहले हत्या की घटना जमीनी विवाद के चलते हुई थी। जिसमें आरोपी को पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिनों में मुख्यमंत्री 2 बाद बीबीएन का दौरा करके लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे है, ऐसे में कांग्रेस इससे बौखला गई है। दून में विकास कार्यों में तेजी आई है, जिससे भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है। इससे पूर्व विधायक परेशान होकर बेहूदा ब्यान दे रहे है। उन्होंने कहा कि दून की जनता सब जानती है।


















