DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में हो रही निरंतर वृद्धि को कम करने के लिए प्रदेश सरकार कई प्रभावी कदम उठा रही है। सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन विभाग सोलन की तरफ से आज रविवार को सोलन में मैराथन रखी गई है। इसमें विभिन्न स्कूलों तथा कालेजों में शिक्षा प्राप्त कर रहे 350 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। यह जानकारी आरटीओ सोलन विवेक चौहान ने यहां आयोजित प्रेसवार्ता में दी है।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ आज रविवार को ठोडो मैदान से शुरू होगा। इसका शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री करेंगे। ठोडो मैदान से शुरू होने वाली मैराथन को मु यातिथि हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। मैराथन को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग शामिल है। मैराथन तीन तथा छह किलोमीटर की होगी। इसमें अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार तथा दो हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। विवेक चौहान ने कहा कि मु यातिथि मैराथन में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग की तरफ से ठोडो मैदान में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा टैक्सी,ट्रक,टिप्पर, बस तथा अन्य वाहन चालकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें डॉक्टरों की टीम वाहन चालकों की आंखों की जांच करेगी तथा उन्हें जरूरी टिप्स भी देंगे। उन्होंने कहा कि वाहन अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ स त कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर वाहन दुर्घटनाएं लापरवाही तथा तेज गति में वाहन चलाने की वजह से होती है। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष प्रदेश में 1200 से अधिक लोगों की जानें दुघटनाओं की वजह से होती है।
उन्होंने कहा कि बस, ट्रक, टैक्सी चालकों से आह्वान किया है कि वह नियमों के अनुसार वाहनों को चलाएं,ताकि प्रति वर्ष प्रदेश में बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने निजी बस आपरेटरों को भी आह्वान किया है कि वह अपने चालकों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करवाएं। साथ ही उन्हें मोटर वाहन अधिनियम के तहत ही वाहनों को चलाने के निर्देश दें। उन्होंने एक प्रश्र के जवान में कहा कि नियमों के विपरीत वाहन चलाने वालों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाही करेगा।















