DNN अर्की (शहनाज़)
नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा का 57 वां स्थापना दिवस समारोह 11 वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र कोटली शालाघाट अर्की में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में केसी चमन उपायुक्त सोलन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि एसडीएम अर्की विकास शुक्ला विशेष तौर पर उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यातिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद हरि स्वरूप शर्मा कमांडेंट सोलन ने ग्यारहवी वाहिनी सोलन की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी किसी भी प्रकार की घटना होती है, तो सबसे पहले मौैके पर रेस्क्यू के लिए होमगार्ड के जवान पहुंचते है। साथ ही वह स्थानीय लोगों की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुए लोगों को बचाने के कार्य में लग जाते है। उन्होंने कहा कि प्रशासन शीघ्र ही सड़कों के साथ लगती पंचायतों के युवाओं को होमगार्ड व 108 के द्वारा आपदा प्रबंधन तथा प्राथमिक चिकित्सा सहायता के लिए ट्रेंड करने की योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही होमगार्ड को प्रशासन एनडीआरएफ टीम कि तर्ज पर उन्नत इक्यूपमेंट उपलब्ध करवाएगा ताकि एनडीआरएफ की टीम आने से पूर्व लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने गृह रक्षा विभाग को स्कूलों में जाकर आपदा प्रबंधन व लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिग देने पर बधाई दी।















