संविधान दिवस पर एडीसी ने दिलाई शपथ

Himachal News Others Una
DNN ऊना
26 दिसंबर। संविधान दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय ऊना के प्रांगण में आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।एडीसी ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान देश के हर नागरिक को आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है। संविधान दिवस को मनाने का उद्देश्य देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को  26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था।

News Archives

Latest News