DNN कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कमलेश निवासी जयंती विहार को बुधवार रात को गंभीर हालत में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला ने किसी वस्तु का सेवन कर लिया था। परिजनों ने जब महिला की बिगड़ती हालत देखी तो फौरन उन्हें टांडा अस्पताल ले आए, लेकिन कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला की बुधवार शाम कुछ लोगों के साथ पेसों के लेनदेन को लेकर बहसबाजी हुई थी। शाम को अचानक उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कांगड़ा के डीएसपी विनोद धीमान ने बताया पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
