संजौली चौक पर अमृत मिशन के तहत बनने वाले ओवर हैड ब्रिज का किया शिलान्यास

Politics Shimla
DNN शिमला
25 नवम्बर: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज संजौली चौक पर अमृत मिशन के तहत 2.20 करोड़ रू0 की लागत से बनने वाले ओवर हैड ब्रिज का शिलान्यास किया । इस अवसर पर उन्हांेने बताया कि यह पुल यातायात की दृष्टि से गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही के चलते पैदल चलने वाले लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा ।उन्होंने बताया कि संजौली शिमला के बड़े उपनगर के रूप में उभरकर आया है । शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए इस पुल के माध्यम से लोगों को छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार तथा ढली की तरफ जाने के लिए व बस आदि पकडने के लिए यातायात अथवा सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी । इसके बनने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चों को विशेष लाभ होगा तथा कर्मचारियों को आने-जाने की सुगमता होगी । उन्होंने कहा कि इस पुल के लिए सभी प्रक्रियाऐं पूर्ण कर कार्य आवंटित कर दिया गया है उन्होंने काॅट्रेंकटर को पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए ताकि अगले साल तक यह पुल बनकर तैयार हो सके ।
इसके उपरान्त उन्होंने आज मलियाना क्षेत्र के सांगटी वार्ड वार्ड में 10 लाख रू0 से निर्मित वार्ड कार्यालय का भी लोकापर्ण किया । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद कार्यालय में बैठकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकते है ताकि क्षेत्र की जनता को नगर निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े । उन्होंने बताया िकइस कार्यालय से जहां लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी वहीं सम्बन्धित कनिष्ठ अभियन्ता भी वहां बैठकर कार्यों का निरीक्षण कर सकेंगे ।
सांगटी से नवबहार मुख्य सड़क तक सड़क मार्ग के निर्माण के निर्माण के सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है जिसके लिए जल्द कार्य प्रारूप तैयार कर क्रियान्वित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों की लम्बे अरसे से चली आ रही मांग को पूरा किया जा सके । उन्होंने बताया िकइस सड़क निर्माण से जहां संजौली क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी वहीं क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाऐं भी प्राप्त होगी ।
इस अवसर पर मंत्री ने सांगटी क्षेत्र में ओपन जिम निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रू0 देने की घोषणा की ।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर सत्या कौण्डल, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, पार्षद आरती चैहान, डा0 किमी सूद, पूर्णमल, बिटटू पन्ना, राजेन्द्र चैहान, दीपक शर्मा, इन्द्रजीत सिंह, मीरा शर्मा, शिमला मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, गुड़िया सक्ष्म बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अनुपाल चैहान, कसुम्पटी मण्डलाध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, अधिशासी अभियन्ता नगर निगम राजेश ठाकुर, सहायक अभियन्ता गोपेश बहल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

News Archives

Latest News