संगड़ाह में दुकानदार से पुलिस ने बरामद की 127 ग्राम चरस

Crime Himachal News Others Sirmaur

DNN संगड़ाह

19 अक्तूबर। मुख्य बाजार संगड़ाह में एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकानदार से चरस बरामद की है। सोमवार रात दीनानाथ अरोड़ा नामक करियाने की दुकान चलाने वाले शख्स के गल्ले से 127 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुआ है। पुलिस की दो दिनों के भीतर दूसरी कामयाबी हाथ लगी है। रविवार रात को हरिपुरधार में पिजोंर के एक शख्स से 15.30 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। दूसरी रात्रि को पुलिस के हाथ दूसरी कामयाबी हाथ लगी है। गौरतलब है कि, क्षेत्र में नशे का अवैध धंधा तेजी से फेल रहा है। एसडीपीओ संगड़ाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा इससे पहले हाल ही मे अवैध शराब की बड़ी खेफ पकड़ी जा चुकी है। पुलिस अवैध धंधों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि, एनडीपीएस एक्ट के तहत उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होने कहा कि, दीनानाथ को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है तथा तहकीकात जारी है।

News Archives

Latest News