श्री राम मंदिर कमेटी मणिकरण की ओर से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष मे 5 लाख रुपये का अंशदान

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
29 जुलाई। मुख्य संसदीय  सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को आज श्री राम मंदिर कमेटी मणिकरण ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख रुपये का अंशदान दिया। श्री राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनक राज शर्मा बरिष्ठ सदस्य योध्या प्रकाश शर्मा व कमेटी सदस्यों ने कमेटी की ओर से  मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए मुख्य संसदीय सचिव  सूंदर सिंह ठाकुर को 5 लाख रुपये का अंशदान किया।
 सीपीएस ने  श्री राम मन्दिर कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का इस पुनीत कार्य के लिए  अंशदान करने के लिए आभार ब्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि यह राशि  आपदा की इस घड़ी में आपदा  पीड़ितों  को राहत व पुनर्वास प्रदान करने बहुत काम  आएगी।
 इसअवसर पर कमेटी के सदस्य अमिल कुमार सूद, वरुण शर्मा, तेज चंद चड्डा,संजीव सूद, रविन्द्र प्रकाश सूद, प्रेम सूद व मनोज शर्मा उपस्थित थे।

News Archives

Latest News