DNN सोलन
शूलिनी सेवा दल ने जौणाजी के रावी बस्सी स्कूल में 40 बच्चों को सर्दियों को देखते हुए टै्रक सूट, टी-शर्ट व 40 कुर्सियां प्रदान की। सेवा दल के प्रधान सुशील चौधरी के नेतृत्व में सदस्य वीरवार को स्कूल पहुंचे और बच्चों को उक्त सामान दिया। यह जानकारी सेवा दल के महासचिव मोनिश अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि सेवा दल समय समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य करती रहती है, ताकि इससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिले। इस मौके पर संस्था के उप प्रधान जितेंद्र साहनी, सह सचिव सन्नी पोडर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।















