DNN पालमपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हिमाचल मामलो के प्रभारी राजीव शुकला (Rajeev Shukala) , सांसद ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (Shanta Kumar) से पालमपुर में उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीति पर भी गहन चर्चा की। शांता कुमार ने राजीव शुक्ला को इस अवसर पर सवयं लिखी गई साहित्य की पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तजेन्द्र पाल बिटटू, संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल भी उपस्थित रहे।















