DNN सोलन
विश्वास पब्लिक स्कूल ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल की ओर से बच्चों को शिव मंदिर दर्शन कराने हेतु ले जाया गया। जहां बच्चों ने शिव की आराधना की व शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिव की पूजा अर्चना की। साथ ही स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिस में शिव तांडव का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना। स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को शिवरात्रि के महत्व के बारे में बताया गया। यहां आपको बता दें कि विश्वास पब्लिक स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रम लगभग हर त्यौहार पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चों को त्योहारों की जानकारी मिल सके ।
















